जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में IT की टीम ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई कर रही है. आयकर की टीम ने बुधवार को शराब और स्टील कारोबारियों के 30 ठिकानों पर दबिश दी थी. आज IT की टीम ने माइनिंग अधिकारी के घर पर छापेमारी की है. आईटी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है. दबिश से हड़कंप मचा हुआ है.
ये छापेमारी जगदलपुर के धरमपुरा स्थित बृजराज नगर में हुई है. घर के बाहर सीआरपीएफ की टीम तैनात है. माइनिंग अधिकारी के घर में छापेमारी जारी है. यह अधिकारी 3 दिन पहले ही जगदलपुर में शिफ्ट हुआ था. आईटी की टीम पहुंचने से माइनिंग अधिकारियों समेत इससे संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है.








