Tuesday, September 29, 2026

BREAKING: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हार्ट अटैक:तबीयत बिगड़ने के बाद रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया

रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ गई है। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पूर्व आबकारी मंत्री लखमा को हार्ट अटैक आया है।

माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी तबीयत पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।​​​​​​ लखमा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में लगातार शामिल हो रहे थे साथ ही सवाल भी उठा रहे थे।