कांकेर.कांकेर जिले के हिदूर में रविवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। जवान हिदूर के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की। छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में पिछले डेढ़ घंटे से मुठभेड़ जारी है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने घटना की पुष्टि की है।
25 फरवरी को मारे गए थे 3 नक्सली
कांकेर में पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। 25 फरवरी को भी कोयलीबेड़ा के हुरतराई के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे











