Wednesday, September 30, 2026

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई गारंटियों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में हो रही है. बैठक में ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी’ यानी बीजेपी के घोषणा पत्र में किए वादे ‘महतारी वंदन योजना’ पर मुहर लग सकती है. इस अहम योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे यानी साल में 12 हजार रुपये. शासकीय स्तर पर इस योजना को लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश बहुत पहले ही दिए जा चुके हैं.वहीं, इस बैठक में विधानसभा बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं. साय सरकार छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की योजना पर भी निर्णय ले सकती है.