Tuesday, June 30, 2026

BREAKING: टीपी नगर फाटक के बीचों-बीच फंसा ट्रेलर वाहन, ट्रैक पर आ रही थी मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी

कोरबा जिले में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रांसपोर्ट नगर फाटक के बीचो-बीच एक ट्रेलर फस गई। यह घटना करीब रविवार रात करीब 9:30 के आसपास की है। यहां सीएसईबी प्लांट की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी को गुजारने के लिए टीपी नगर का क्रॉसिंग फाटक बंद किया जा रहा था और क्रॉसिंग से थोड़ा पहले आकर मालगाड़ी की रफ्तार धीमी हो गई थी।

फाटक बंद करने के समय मुड़ापार की ओर से आ रही दो ट्रेलर के चालक ने क्रॉसिंग से गुजरने की कोशिश की लेकिन बीच में रुक गए। करीब 5 से 10 मिनट के भीतर ट्रेलर आगे बढ़ा और तब फाटक बंद कर मालगाड़ी को गुजारा जा सका। बता दें कि कुछ-कुछ घंटे के भीतर मालगाड़ियों के आवागमन के कारण फाटकों को बंद करने की नौबत आती है। इस दौरान इंतजार करने से बचने के लिए वाहनों को जल्दी निकालने के चक्कर में कई बार इस तरह की स्थितियां निर्मित हो जाती हैं। यह तो महज संयोग रहता है कि इस दौरान ट्रेन की गति धीमी रहती है वरना हादसे होने से इनकार नहीं किया जा सकता।