Monday, April 27, 2026

रवीना टंडन के हनी-ट्रैप में फंसे कारोबारी-अफसर

पुलिस गिरफ्त में पहली फोटो में लक्ष्मीकांत केशरवानी, पुष्पमाला और दूसरी में शिरीष पांडेय और हेड कॉन्स्टेबल अंझोर सिंह मांझी।रायपुर.अकेलेपन से जूझ रहे बलौदाबाजार के एक रिटायर्ड बैंक अफसर को साथी की तलाश थी। एक परिचित ने उनको एक युवती से मिलवाया। पहली ही मुलाकात में युवती ने अफसर से कहा- आप इस एज में भी काफी हैंडसम हैं। फिर एक होटल में ले गई।

अफसर को लगा कि जिस साथी की तलाश थी, वह मिल गई है। कुछ दिन बाद मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। उन्हें एक वीडियो भेजा, जिसमें अफसर कमरे में युवती के साथ दिखाई दिए। इसके बाद 15 लाख रुपए वसूल लिए गए।

पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सेक्स वर्कर और दलाल के साथ ही वकील, पुलिस वाला, पत्रकार, व्यवसायी और पूर्व विधायक का प्रतिनिधि भी शामिल है। जबकि एक महिला आरोपी अभी फरार है।