Saturday, April 25, 2026

CBSE 10वीं रिजल्ट: DAV पब्लिक स्कूल SECL का शत-प्रतिशत परिणाम, सागर पटेल ने 90.20% अंक हासिल किए

कोरबा। सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष स्कूल के कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है।

इसी कड़ी में महाराणा प्रताप नगर निवासी प्रमोद पटेल और प्रियंका पटेल के सुपुत्र सागर पटेल ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

सागर पटेल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली। सागर का सपना आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है।

सागर की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, शिक्षकों और परिजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।