Tuesday, June 30, 2026

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में मांस-मछली बेचने पर लगा बैन, आदेश जारी

रायपुर. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अयोध्या में अनुष्ठान का दौरा जारी है. 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ में भी उत्साह है और यहां भी कई धार्मिक समारोह और कार्यक्रम हो रहे हैं. इसके तहत अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ में भी मांस-मछली बेचने पर बैन रहेगा.