Wednesday, April 29, 2026

CG BREAKING: ट्रक पलटने से 4 की मौत, 40 घायल

जगदलपुर। दरभा इलाके में चांदामेटा और कोलेंग गांव के बीच बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 ग्रामीण घायल हो गए।

घटना के वक्त ट्रक में करीब 45 लोग सवार थे, जो स्थानीय बाजार से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पास के सीआरपीएफ कैंप से जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सहायता प्रदान की। स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है।