Monday, June 22, 2026

CG BREAKING: बुखार से मौत, एक-दो नहीं तीन युवकों ने तोड़ा दम

बुखार से मौत, एक-दो नहीं तीन युवकों ने तोड़ा दम नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कुम्हली गाँव में रहस्यमय बीमारी से तीन युवकों की मौत का सनसनी खेज मामला सामने आया है। वहीं एक युवक गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चार दिनों के अंतराल में तीन नवयुवकों की मौत के बाद गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है। तीनों मजदूर जिला मुख्यालय से 27 किमी दूर सोनपुर गाँव में स्कूल भवन की रंगाई पुताई के लिए गए हुए थे, जहाँ उनकी तबियत खराब होने पर वे घर लौट आए थे।

घर में अचानक तबियत खराब होने के बाद परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था, जहाँ इनकी मौत हो गई। मृत मजदूर के दोस्त विश्वनाथ पोटाई ने बताया कि, गाँव के सात लोग सोनपुर में पुताई करने के लिए 16 नवम्बर को गए थे।