Tuesday, July 7, 2026

CG BREAKING : पूर्व जिलाध्यक्ष की जोगी कांग्रेस में वापसी, घर आते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी और उनकी टीम की जोगी कांग्रेस में वापसी हुई है. विक्रांत की कोटा विधायक और जेसीसीजे प्रत्याशी रेणु जोगी ने घर वापसी कराई है. विक्रांत तिवारी के पार्टी में आते ही उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है. अब वे जेसीसीजे के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालेंगे.