Tuesday, July 21, 2026

CG Crime News: पिकनिक पर गए किन्नरों के बीच विवाद, तनु किन्नर की हत्या से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले में पिकनिक मनाने गए किन्नरों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्राम जोकी के पास गुरुवार को हुई इस घटना में तनु नामक किन्नर की हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पिकनिक के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार कुछ किन्नर ग्राम जोकी के पास पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो किन्नरों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि हमले में तनु गंभीर रूप से घायल हो गई। साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को भेजा सिम्स मर्चुरी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया है।

मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह सामने आ सकेगी।