Tuesday, September 22, 2026

CG News: कोरबा में ‘रेत का काला साम्राज्य’! जोगीपाली में अवैध खनन का बड़ा खुलासा, CM के आदेश बेअसर

कोरबा। Korba Sand Mafia जिले में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है, जहां जोगीपाली क्षेत्र में रेत माफिया खुलेआम कानून को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के मुखिया द्वारा अवैध खनन पर “जीरो टॉलरेंस” की बात किए जाने के बावजूद यहां हालात बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रहे हैं। जोगीपाली में इन दिनों अवैध रूप से रेत का विशाल भंडारण किया जा रहा है, जिसे स्थानीय लोग ‘रेत का पहाड़’ बता रहे हैं।

■ ‘साहू’ नाम के तस्कर पर शक, प्रशासन पर उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे “साहू” नाम के एक कथित रसूखदार व्यक्ति का हाथ बताया जा रहा है। चर्चा है कि इसी के संरक्षण में क्षेत्र में दिन-रात अवैध खनन जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे मिलीभगत की आशंका भी गहराने लगी है।

■ मशीनों से नदी का दोहन, नियमों की खुली अवहेलना

नियमों के अनुसार नदियों से रेत खनन में भारी मशीनों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद जोगीपाली में चैन माउंट (Chain Mount) जैसी भारी मशीनों से नदी का सीना चीरकर बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। इससे न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि जलीय जीवों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है।