रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। 16 अक्टूबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव 29 सितंबर 2026 को जारी पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी आदेशों में प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में रायपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर समेत विभिन्न जिलों और विभागों में पदस्थापना की गई है।
CG SAS Transfer List 2026: 18 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार, 18 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- शिम्मी नाहिद – अपर कलेक्टर, रायपुर।
- वीरेंद्र लकड़ा – जांजगीर-चांपा।
- योगिता देवांगन – राजनांदगांव।
- चंद्रिका प्रसाद बघेल – बस्तर।
- राजकुमार तंबोली – जांजगीर-चांपा।
- प्रकाश कुमार भारद्वाज – अपर कलेक्टर, कोरबा।
- शिव कुमार गुप्ता – छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त।
- अरुण कुमार खलखो – डिप्टी कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा।
- गिरीश कुमार रामटेके – सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर।
- अनुराग राणा – संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर।
- राहुल कुमार रजक – वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, दुर्ग।
- संगीता अग्रवाल – संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर।
- मोनिका जय नशीने – उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल।
- हेमलता डहरिया – उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर।
- ओम विकास टंडन – डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
- गीता ठाकुर – प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर।
- सृष्टि चंद्राकर – डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग।
- ऋचा सिंह – डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
पांच अधिकारियों के लिए अलग से जारी हुआ तबादला आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच अन्य अधिकारियों की पदस्थापना के लिए पृथक आदेश जारी किया है। सूची में शामिल अधिकारियों के नाम और नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
- दशरथ सिंह राजपूत – आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, जिला दुर्ग से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
- भागवत प्रसाद जायसवाल – उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर।
- प्रफुल्ल कुमार रजक – डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली।
- दिलीप कुमार उइके – डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), कोंडागांव।
- मृणमयी शुक्ला – डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फेरबदल
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना से विभिन्न जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। आदेश में अधिकारियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों की कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शासन के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।








