Wednesday, June 24, 2026

झारखंड में चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट कुछ देर में:ED की हिरासत में हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे, JMM का दावा- 47 विधायक हमारे साथ

पहले ED हेमंत सोरेन को विधानसभा लेकर पहुंची। फिर बस से सत्तापक्ष के विधायक असेंबली पहुंचे। - Dainik Bhaskarरांची.झारखंड में नए बने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज विश्वासमत हासिल करेंगे। कुछ देर में विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। इसके लिए दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED की हिरासत में विधानसभा पहुंचे। वहीं, महागठबंधन के सभी विधायक रविवार देर शाम हैदराबाद से रांची वापस आए।

फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 47 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। इधर, BJP ने कहा है कि चंपई सरकार फ्लोर टेस्ट में भले पास हो जाए, लेकिन जनता की नजरों में वह असफल साबित होगी।