Thursday, July 30, 2026

छत्तीसगढ़ की डॉक्टर ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड : डॉ. विनीता ने 100वां जुड़वा बच्चों की कराई डिलीवरी, ज्यादातर केस नॉर्मल

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दम्पति के जुड़वा बच्चों का जन्म होते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी. इस खुशी का कारण डॉ. विनीता धुर्वे का अनोखा रिकॉर्ड था. जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. विनीता ने महज ढाई साल में 100 जुड़वां बच्चों की डिलीवरी कराकर देश में एक रिकॉर्ड बनाया है. हॉस्पिटल के स्टाफ भी डॉक्टर विनीता को जुड़वा बच्चों के डिलीवरी कराने का स्पेशलिस्ट मानते हैं, क्योंकि डॉक्टर ने जुड़वा केस में सबसे अधिक नॉर्मल डिलवरी कराई है.

बताया जा रहा है कि भिलाई के कैलाश नगर निवासी शेख फैयाज की पत्नी बुशरा परवीन ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है. डॉ. विनीता धुर्वे दुर्ग जिला अस्पताल की मदर चाइल्ड यूनिट में गायनेकोलाजिस्ट हैं. शुक्रवार को उन्होंने फिर दो जुड़वां बच्चियों की डिलीवरी कराई है. ये उनकी जुड़वां बच्चों की 100वीं डिलीवरी थी. खास बात ये है कि उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा नॉर्मल डिलीवरी कराई है वहीं, 6, 480 प्रसव सीजेरियन ऑपरेशन से करा चुकी हैं.