Thursday, July 30, 2026

मोदी बोले- छत्तीसगढ़ 5 साल में अपराध का गढ़ बना:यहां विकास बैनर-पोस्टर में ​दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में

रायपुर/हैदराबाद.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। PM ने कहा- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पांच सालों में अपराध का गढ़ बना दिया। यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर में दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। चारों तरफ यहां भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। इस सरकार को बदलना है।

PM मोदी आगे बोले, ये बदलाव सिर्फ आप कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव में बटन कमल पर दबाना है, तभी यहां विकास धरातल पर दिखाई देगा।

PM का पिछले तीन महीनों में छत्तीसगढ़ का यह चौथा दौरा है। यहां इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। PM ने सबसे पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। जगदलपुर में उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास भी किया।