Monday, April 20, 2026

नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़: 19 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और CRPF की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि जवानों ने 19 नक्सल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम भी घोषित था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली अलग-अलग घटनाओं में शामिल थे। जगरगुंडा क्षेत्र से 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने 19 नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि प्रदेश में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है।