Friday, March 13, 2026

CM बोले-विदेशी फंडिंग से NGO करा रहे धर्मांतरण:हेल्थ-एजुकेशन के नाम पर आ रहे पैसों की होगी जांच

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर कुछ NGO सरकार के निशाने पर आ गए हैं। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि NGO के जरिए धर्मांतरण कराया जा रहा है। विदेशों से हेल्थ-एजुकेशन के नाम पर फंडिंग हो रही है, लेकिन उन पैसों को धर्मांतरण में उपयोग किया जा रहा है।

साय ने कहा कि कुछ संदिग्ध NGO के बारे में इनपुट मिला है। राज्य, केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों के माध्यम से जांच कराएंगे कि कहां से पैसा आ रहा, कैसे इस्तेमाल हो रहा है। जांच के बाद सख्त एक्शन होगा। NGO के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं सूत्रों की मानें तो इस बजट सत्र में सरकार धर्मांतरण पर सख्ती बरतने नए कानून का प्रस्ताव भी ला सकती है। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ 11 महीने में करीब 13 FIR दर्ज हुई। बस्तर संभाग में धर्मांतरण की अलग-अलग 23 शिकायतें मिली हैं।