रायपुर। विधानसभा टिकिट के दावेदार कांग्रेस नेता सौरव निर्वानी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पता चला है, सौरव निर्वाणी बेमेतरा से टिकिट के लिए 80-85 समर्थकों को लेकर दीपक बैज के पास चले गए थे। वहाँ काफी हंगामा हुआ। विधायक आशीष छाबड़ा की तीखी शिकायत पर पीसीसी चीफ ने आपत्ति जताई। बोल. पार्टी विधायक के खिलाफ अनर्गल बातें न करें। इस पर बवाल हो गया। इसके बाद पीसीसी ने नोटिस थमा दी थी। देखिए निष्कासन आदेश.










