Friday, April 24, 2026

हाई-प्रोफाइल पार्टी में बवाल,VIDEO:अश्लीलता फैलाने का आरोप, BJYM ने कराया बंद, DJ पर बजवाया ​​​​​​​हनुमान चालीसा​​​​​​​

ललित महल में BJYM के नेताओं ने डीजे बंद कराया। - Dainik Bhaskarरायपुर के ललित महल में रविवार रात एक हाई प्रोफाइल पार्टी में अश्लीलता फैलाने के आरोप में बवाल हो गया। इस पार्टी में शहर के कई कारोबारियों के लड़के-लड़कियां और कॉलेज स्टूडेंट्स पहुंचे हुए थे। आरोप है कि, वहां नाबालिगों को शराब परोसी जा रही थी। मुस्लिम डीजे को बुलाया गया था।

दरअसल, डीजे इलेक्ट्रिक बीट पर चल रहे डांस के दौरान हंगामा हुआ। जिसके बाद 10-15 कार में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी ललित महल में घुस आए। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा और बजरंग दल के लोग भी थे। इन सभी ने पार्टी रोक दी। पार्टी हॉल के बाहर खड़े बाउंसर भी उन्हें रोक नहीं पाए। हालात बिगड़ते देख आयोजकों ने पुलिस बुला ली।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई। जहां कुछ देर पहले तक फिल्मी गाने बज रहे थे, वहीं कुछ देर बाद हनुमान चालीसा बजाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने खुद ही पार्टी हॉल में बैठकर भजन गाना शुरू कर दिया। जय श्री राम के नारे भी लगाए।