Sunday, April 26, 2026

अवैध कोयले के कारोबार पर शिकंजा, 11 लाख का कोयला जब्त, मचा हड़कंप…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में कोयले का अवैध काला कारोबार तेजी से फल फूल रहा है. अवैध कोयला के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 11 लाख के कीमत की 100 टन से ज्यादा कोयला जब्त किया.मिली जानकारी के मुताबिक एसपी रामकृष्ण साहू के एक्शन के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध कोयला के काम करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई. कोयला कारोबारी में हड़कंप मच गया है.