बिलासपुर, 2 जनवरी 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (सीएसईबी) ने हेम्स कॉर्पोरेशन सर्विस इंडिया लिमिटेड को राख परिवहन में अनियमितताओं के कारण एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब यह कंपनी अगले एक साल तक सीएसईबी के किसी भी टेंडर में भाग नहीं ले सकेगी।
सीएसईबी के अधिकारियों ने जांच के बाद पाया कि कंपनी फर्जी पर्चियों का इस्तेमाल कर राख का परिवहन कर रही थी। आरटीआई एक्टिविस्ट मनीष राठौर द्वारा किए गए खुलासे ने इस मामले को उजागर किया। अब कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।







