

कोरबा. आज साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड अनुषंगी कंपनी एसईसीएल दीपका प्रबंधन के सभागार में ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के पदाधिकारी और रोजगार जुड़े हुए भूविस्थापितों के साथ पुराने लंबित रोजगार के मसले पर बैठक आयोजित किया गया। रोजगार के विषय पर एसईसीएल दीपका के नोडल अधिकारी नरेश प्रसाद एसओ माइनिंग पार्थव मुखर्जी एपीएम दुर्गा प्रसाद मैडम संध्या पोट्टाम बड़े बाबू वीरेंद्र साहू व एक अन्य अधिकारी के साथ सकारात्मक चर्चा किया गया और पुराने लंबित रोजगार को लेकर शेष बचे हुए सूची तैयार कर हेड क्वार्टर बिलासपुर भेजने की बात कही गई तथा खाता संयोजन मामले पर एसईसीएल दीपका के अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर अनुविभागीय अधिकारी पाली भेजकर 3 दिनों में रोजगार के समस्या को समाधान कर लिया जाएगा।
इसके बाद ऊर्जाधानी संगठन और भूविस्थापितों के प्रस्तावित 17 फरवरी के तालाबंदी धरना प्रदर्शन आंदोलन को स्थगित किया गया है। संगठन के क्षेत्रीय सचिव भागीरथी यादव ने जारी प्रेस बयान में कहां है कि कई दशकों से भूविस्थापितों ने पुराने लंबित रोजगार के समाधान के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं साथ ही साथ रोजगार को लेने के लिए उम्र खत्म हो जा रहे हैं परिवार की जीवोपर्जन की संकट से भी गुजरने पर मजबूर हैं ऐसे कई बैठक किया जा चुका है लेकिन बरसों बीत गए भूविस्थापितों के शेष बचे हुए पुराने रोजगार अब तक निराकरण नही हुआ है उन्होंने बताया कि एसईसीएल दीपका में 131 भूस्वामियों का रोजगार लंबित है। जिसमें से जिला प्रशासन ने 41 भूस्वामियों का सत्यापित कर पात्र लोंगो को रोजगार देने को अधिकृत किया जा चुका है।











