रायपुर की सड़कों पर हुल्लड़बाजी करते हुए कुछ लड़कियों और उनके दोस्तों का वीडियो वायरल हुआ। बीच सड़क में गाड़ी रोककर ये डांस करने लगे। इन रईसजादों ने अपनी SUV और कारें खड़ी कर दीं, इसमें गाने बजाए और जैसे मंत्री और पुलिस वाहनों में हूटर होते हैं वैसे ही हूटर बजाते रहे।
लड़के-लड़कियों की बीच सड़क मस्ती करने की ये घटना 11 जून की रात 2:30 बजे का है। इनका वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा और अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।












