Friday, August 7, 2026

जिला महामंत्री भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित, दीपका में कलचुरी पब्लिक अंग्रेजी हाई स्कूल में किया गया ध्वजारोहण, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति

कोरबा . देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कोरबा जिले में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम भाजपा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में श्रमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन राधेश्याम जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात दीपका गेवरा क्षेत्र के ग्राम झाबर में कलचुरी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कलचुरी विद्यालय परिवार ने बुके भेंट कर दीपक ‌जायसवाल का स्वागत किया। गणतंत्र दिवस को संबोधित करते हुए दीपक जायसवाल ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस भारत की एकता अखंडता व संप्रभुता की शक्ति का प्रतीक पर्व है। आज पूरा विश्व भारत की लोकतांत्रिक शक्ति व समृद्धि का लोहा मान रहा है। देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को नमन करता हूं। कलचुरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालक भौनेंद डहरवाल के साथ पूरा विद्यालय परिवार की शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सोच ने अंचल के सभी स्कूलों में कलचुरी स्कूल तेजी के साथ आगे बढ़ने वाला एकमात्र संस्था है जहां शिक्षा व संस्कार के साथ-साथ खेलकूद पर भी जोर देती है जल्द ही कलचुरी स्कूल को हायर सेकेंडरी की मान्यता भी मिलेगी। विद्यालय परिवार बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं।