Thursday, August 6, 2026

74 वें गणतंत्र दिवस पर पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक लखन देवांगन ने कोहड़िया हाई स्कूल में किया ध्वजारोहण, देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

कोरबा. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा क्षेत्र के कोहड़िया हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस भारत की एकता अखंडता व संप्रभुता का पर्व राष्ट्रीय पर्व है। हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने भारत माता एवं भीमराव अंबेडकर व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर झंडा फहराया कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की सलामी ली। साथ ही देश के शहीद वीर जवानों देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों को नमन किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में हाई स्कूल प्रधानाचार्य पुष्पा तिग्गा सांडे गुरुजी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका व सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन ने संपूर्ण जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दिए। कोरबा जिले के अंतर्गत स्कूलों विद्यालय महाविद्यालय सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ जहां बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।