Wednesday, October 28, 2026

दिवाली की रात मचा बवाल: दो पक्षों में जमकर मारपीट, बदमाशों ने घर में लगाई आग

रायपुर। राजधानी रायपुर के सकरी गांव में दिवाली की रात जमकर बवाल हुआ. जुआ खेलने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद बदमाशों ने दो परिवारों पर हमला कर दिया और एक घर को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.