Tuesday, August 4, 2026

रतलाम रेल मण्डल के कड़छा-बरलई सेक्शन में दोहरीकरण लाइन का कार्य किया जा रह है, नॉनइंटर लोकिंग का कार्य होने के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर – 10 फरवरी 2023. पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मण्डल के कड़छा-बरलई सेक्शन में दोहरीकरण लाइन का कार्य किया जा रह है यह कार्य दिनांक 11 फरवरी से 23 मार्च, 2023 तक किया जा रहा है

इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:- रद्द होने वाली गाडियां:-

1. दिनांक 11 से 24 फरवरी, 2023 तक छिंदवाडा से चलने वाली 19344 छिंदवाडा -इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2. दिनांक 10 से 23 फरवरी, 2023 तक इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर- भंडारकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी। परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाडियां:-

3. दिनांक 16 फरवरी, 2023 को पूरी से चलने वाली 20918 पूरी-इंदौर एक्सप्रेस

परिवर्तन मार्ग उज्जैन फतेहाबाद इंदौर होकर चलेगी। – 4. दिनांक 21 फरवरी, 2023 को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग इंदौर- फतेहाबाद- उज्जैन होकर चलेगी । बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:-

5. दिनांक 18 से 22 फरवरी, 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस उज्जैन में समाप्त होगी, यह गाड़ी उज्जैन एवं इंदौर के बीच रद्द रहेगी।

6. दिनांक 19 से 23 फरवरी, 2023 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस इंदौर के स्थान पर यह गाड़ी उज्जैन से बिलासपुर के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी उज्जैन एवं इंदौर के बीच रद्द रहेगी।