Friday, August 7, 2026

नाली की समस्या विकराल हुई टीपी नगर क्षेत्र में,, चूहों से व्यापारी हुए परेशान,, निगम अधिकारी मौन

कोरबा। वैसे तो ऊर्जाधानी कोरबा से राजस्व विभाग को कर के रूप में पर्याप्त धन प्राप्त होता है।। लेकिन जिले में व्यापारियों की संख्या भी अधिक है जो कई प्रकार के “कर”प्रदान कर नगर निगम कोरबा को राजस्व के मामले में प्रदेश में अव्वल बनाते हैं लेकिन कोरबा का व्यापारी वर्ग आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।।

दरअसल टीपी नगर से सीएसईबी चौक तक बनाई गई नाली काफी जर्जर हो गई है । व्यापारियों का कहना है कि लगभग दो दशक पूर्व इस नाली का निर्माण राखड़ इंटो से करवाया गया था। लेकिन आज नाली के नाम पर केवल यहां पर अवशेष ही बची हैं।

व्यापारियों का कहना है कि विकास के नाम पर नगर निगम को वे टैक्स देते हैं । लेकिन विकास क्या केवल अधिकारियों का हो रहा है ?? क्योंकि कई बार शिकायत करने के बाद भी टीपी नगर की नालियों के सुधार हेतु कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।

व्यापारियों का आक्रोश इस बात को लेकर है कि जर्जर नालियों के कारण इलाके की सीवरेज समस्या चरमरा गई है । टूटे नालियों के कारण चूहे व्यापारियों के दुकान में घुस जाते हैं जिससे उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। नगर निगम को व्यापारियों की समस्या देखते हुए चूहों से निपटान हेतु उचित कदम उठाना चाहिए। क्योंकि चूहे व्यापारिक प्रतिष्ठान सहित घरों में घुस रहे हैं। जिससे व्यापारी काफी परेशान है

फिलहाल व्यापारियों ने निगम अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे समय रहते नाली का निर्माण करवा दें। अन्यथा आने वाले दिनों में व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी