Sunday, April 26, 2026

शराबी का सांप के साथ खौफनाक खेल : कभी गले में लटकाता, तो कभी मुंह में दबाता; बड़ी मुश्किल से छोड़ा युवक ने

कोरबा जिले के सुनालिया फाटक के पास शराब के नशे में धुत युवक ने नहर में छलांग लगा दी और धामन सांप को पकड़ लिया। शराबी युवक कभी सांप को गले में लपेटता, तो कभी मुंह में दबाता। कभी सांप के सिर को पकड़कर ऊपर उठाता, तो कभी नहर में गिर जाता, फिर खुद से खड़ा हो जाता। उसकी नौटंकी देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनालिया पुल नहर के पास एक शराबी ने पहले तो नहर में छलांग लगा दी और फिर पानी में धामन सांप को पकड़ लिया। शुरू में तो लोगों को लगा कि वो नहर में नहाने के लिए गया होगा, लेकिन जब उन्होंने देखा कि सांप के साथ उसने खुद की जान को भी खतरे में डाला हुआ है, साथ ही सांप को परेशान भी कर रहा है, तो इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दी।