Sunday, October 25, 2026

रायगढ़ कलेक्टर बंगले में ED की कार्रवाई शुरू, IAS रानू साहू भी मौजूद

रायपुर. कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित सरकारी बंगले में ED की जांच शुरू हो गई है. 4 गाड़ियों में CRPF की टीम के साथ ED के अधिकारी रायगढ़ कलेक्टर बंगले पहुंचे. इस दौरान IAS रानू साहू भी साथ रहीं.

 

 

बता दें कि रायगढ़ कलेक्टर ने ईडी को मेल कर सरकारी बंगले को अनसील करने का अनुरोध किया था. जिसके बाद शाम 5 बजकर 15 मिनट पर ED की टीम और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू कलेक्टर बंगले पहुंचे.