रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के तीसरे दिन ईडी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर बताया कि रायपुर में मारे गए छापे में साढ़े छह करोड़ नगदी बरामद किया गया है।
इसके अलावा काफी मात्रा में गोल्ड भी मिले हैं। इसके बाद एक आईएएस अधिकारी समेत तीन लोगों को कल रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।







