भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बनी चुनावी रणनीति, शक्ति केंद्रों में दी जाएगी ट्रेनिंग

अंबिकापुर . छत्तीसगढ़ भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सँभाग स्तर पर कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से विधानसभावार चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। इसी तरह अम्बिकापुर क्षेत्र के विधानसभाओ में जीत हासिल करने प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक अंबिकापुर के निजी होटल में की जा रही है। इसमें भाजपा के प्रदेश भर से करीब 100 दिग्गज नेता नेता शामिल हुए हैं।
अंबिकापुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की यह दूसरी बैठक हो रही है। इससे पूर्व प्रदेश की पहली कार्यसमिति की बैठक भाजपा के सरकार में वर्ष 2016 में हुई थी। इस बार अम्बिकापुर शहर को भाजपा ने बैनर-पोस्टर लगाकर चुनावी तैयारी का संदेश दे दिया है। इस बैठक के शुरु होने के साथ ही 2023 विधानसभा चुनाव का आगाज माना जा रहा है। भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा के स्थानीय नेताओं समेत कांग्रेस नेताओं में चर्चा चल रही है। बैठक शुरु होने के बाद से ही शहर में गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है।
आज कार्यसमिति के प्रथम दिवस पर सभी वक्ताओं ने सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया, एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा की इस दौरान शक्ति केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पहुंचने और जमीनी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की गलत नीतियों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने कि सही ट्रेनिंग एवं जानकारी देने पर जोर दिया गया। सभी विधानसभाओं में मंडल एवं जिला स्तर पर पदाधिकारियों को अपने बूथ स्तर पर वरिष्ठजनों और समाजसेवियों से मुलाकात कर वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों की चर्चा करने पर भी सहमति बनी।

y=3