Monday, April 27, 2026

Elephant Riot : करतला रेंज में हाथियों की संख्या बढ़ी, धान की फसल को लगातार नुकसान

Elephant Riot : वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में 9 हाथियों का एक और दल पहुंच गया है। बीती रात छाल रेंज से अचानक पहुंचे हाथियों ने मदवानी गांव में उत्पात मचाते हुए आधा दर्जन ग्रामीणों की फसल को रौंद दिया और नोनदरहा में आकर जंगल में डेरा जमा लिया है। हाथियों के एक और दल आने से करतला रेंज में सक्रिय हाथियों की संख्या बढक़र 37 हो गई है। 28 हाथी पहले से ही यहां मौजूद है और उत्पात मचाकर धान की फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।

13 साल की बच्ची ने किया खौफनाक काम, भाई-बहन को कुएं में धकेला