छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर शुक्रवार सुबह तेलंगाना ग्रेहाउंड फोर्स की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के इल्मीडी के जंगल में घुसी ग्रेहाउंड फोर्स ने नक्सलियों की एक बड़ी टीम को घेर रखा है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया है।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ में 24-घंटे में 2 IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, 6 घायल
दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर पिछले 24 घंटे में 2 अलग-अलग जगह IED ब्लास्ट हुए। जिसकी चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए, वहीं 6 जवान घायल हैं। घायलों में 2 DRG के जवान हैं, बाकी STF के हैं। इधर, दंतेवाड़ा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने 1 महिला माओवादी को मार गिराया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इन तीनों जिलों के बॉर्डर पर नक्सलियों के दरभा डिवीजन, पश्चिम बस्तर डिवीजन और मिलिट्री नंबर 2 के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर तीनों जिलों से DRG, STF, बस्तर फाइटर और CRPF के जवानों को 16 जुलाई को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था।











