Monday, August 3, 2026

मंत्री के गृह नगर में दो पक्षों में मारपीटः स्विमिंग पूल में विवाद के बाद बस स्टैंड में भिड़े, चली लाठियां, Video वायरल

सागर। मध्यप्रदेश के सागर (Sagar) जिले के गढ़ाकोटा मंत्री के गृह नगर में बस स्टैंड में दो पक्षों में जमकर लाठियाें चली और वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान दो युवक जमीन पर गिर पड़े। जमीन पर गिरने के बाद भी उठा-उठा युवकों ने मारपीट की है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना रविवार दोपहर की है। गढ़ाकोटा स्थित स्विमिंग पूल में दमोह के कुछ लड़के नहाने आए थे। इस दौरान गढ़ाकोटा के लड़कों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष बस स्टैंड पर फिर से भिड़ गए। विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि स्विमिंग पूल पर हुए विवाद के बाद बस स्टैंड पर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि गढ़ाकोटा प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का विधानसभा क्षेत्र और गृहनगर है।