Monday, August 3, 2026

रंगीन मिजाज के निकले स्वास्थ्य मंत्री ?… अश्लील वीडियो Viral

झारखंड .रंगीन मिजाज के स्वास्थ्य मंत्री का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो को भाजपा नेता ने अपने ट्वीटर अकाउंट में पोस्ट किया है. ये वीडियो करीब 21 सैकेंड का है.ये पूरा मामला झारखंड का है और ये वीडियो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बताया जा रहा है. इस आपत्तिजनक वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से बातचीत करते दिख रहे हैं. वीडियो को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार रात ट्वीट किया और कांग्रेस के नेताओं के चरित्र पर सवाल उठाए. इधर, इस पूरे मामले को विरोधियों की साजिश बताते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा. इसके बाद जमशेदपुर के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई. मंत्री बन्ना गुप्ता ने वायरल वीडियो को फेक और एडिटेड बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि को धूमिल करने का षडयंत्र है.

यह है @INCIndia का चरित्र,झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है।महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना,कॉंग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना,काश गॉंधी परिवार समझ पाता,यदि यह सही है तो कॉंग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है pic.twitter.com/5Wg3EOcivu — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 23, 2023