Monday, October 5, 2026

घुड़देवा में बह रही है भक्ति की धारा, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन व वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा जिला आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल भी पहुंचे कार्यक्रम स्थल,आयोजन की जमकर की प्रशंसा

कोरबा। कोरबा के घुड़देवा शिव मंदिर मेन रोड बाकीमोंगरा में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन कराया जा रहा है। 16 फरवरी को इस आयोजन का समापन होगा। परम पूज्य पंडित कमल बिहारी जी यहां पर लोगों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं । आयोजन समिति ने लोगों से यहां पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इसी कड़ी में आज पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल पहुंचे। दोनों नेताओं ने आयोजन की प्रशंसा की । इस मौके पर ग्रामीण भी बड़ी संख्या में यहां मौजूद रहे।।