Thursday, July 30, 2026

JNU की दीवारों पर लिखा- फ्री कश्मीर-भगवा जलेगा, मैनेजमेंट ने मिटाया

नई दिल्ली.दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में विवादित स्लोगन लिखने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के लेंग्वेज स्टडी सेंटर की दीवारों और फर्श पर शनिवार देर रात फ्री कश्मीर, भगवा जलेगा और मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसे नारे लिखे गए।

इन सभी नारों को JNU प्रशासन ने रविवार सुबह मिटा दिया। लेकिन इस दौरान इनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। हालांकि, यह विवादित नारे किसने लिखे हैं। अभी इसकी जानकारी नहीं है। यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। यह यूनिवर्सिटी का अंदरूनी मामला है।

तस्वीरों में देखिए JNU में लिखे स्लोगन…

इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कमेंट लिखा गया है।
इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कमेंट लिखा गया है।
इस तस्वीर में CAA और NRC का विरोध जताया गया है।
इस तस्वीर में CAA और NRC का विरोध जताया गया है।
इस तस्वीर में नीले रंग से भगवा जलेगा स्लोगन लिखा गया है।
इस तस्वीर में नीले रंग से भगवा जलेगा स्लोगन लिखा गया है।
इस तस्वीर में कश्मीर को फ्री करने संबंधी स्लोगन लिखा गया है।
इस तस्वीर में कश्मीर को फ्री करने संबंधी स्लोगन लिखा गया है।

ABVP ने जांच की मांग की
यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने JNU मैनेजमेंट को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अपील की है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द इसकी जांच की जाए।

फरवरी में शिवाजी महाराज के पोर्ट्रेट को नुकसान पहुंचाया गया था
यह पहली बार नहीं है जब JNU में इस तरह की घटना हुई है। इसी साल फरवरी में छत्रपति शिवाजी महाराज के पोर्ट्रेट को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद कैंपस में स्टूडेंट्स के दो ग्रुप में हिंसा भी हुई थी। वहीं, जनवरी 2023 में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर भी JNU में खूब बवाल हुआ था।