Friday, March 20, 2026

‘कोरोना’ का कोहरामः अस्पतालों में मौत का भयावह मंजर, बिछी अनगिनत लाशें, शव उठाने की निकली भर्ती, VIDEO देख कांप जाएगी रूह…

COVID-19: चीन में कोरोना बरपा रहा है. वहीं चीन कोरोना के आकड़ों को दुनिया के सामने नहीं आने दे रहा है. ऐसे में सरकारी दस्तावेजों के लीक होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. आलम ये है कि, अस्पतालों में लाशों का ढ़ेर लग गया है. शव उठाने के लिए आदमी कम पड़ गए, जिसके लिए लोगों की भर्ती की जा रही है. इतना ही नहीं चीन से मौत के भयावह मंजर के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें लाशें ही लाशें नजर आ रही है. वहीं चीन का दावा है कि बीते 6 दिनों में वहां एक भी मौत नहीं हुई है.ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने चीन के शंघाई शहर का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें शंघाई के अस्पताल में शवों के ढेर नजर आ रहे हैं. उनके मुताबिक, ये वीडियो 24 दिसंबर का है. इतना ही नहीं जेंग ने एक वीडियो अनसन शहर का भी शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से चीन में फ्यूनरल होम फुल हो गए हैं. अंतिम संस्कार के लिए लंबी वेटिंग है. कोरोना के लगातार हो रहीं मौतें के चलते फ्यूनरल होम की पार्किंग में शवों को रखा जा रहा है.कोरोना का कहर शंघाई शहर में भी जारी है. यहां कोरोना के लगातार केस बढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं कोरोना के चलते काफी लोगों की जान भी जा रही है. ऐसे में शंघाई के श्मशान घाटों में भर्तियां चल रही हैं. लोग जो शव उठा सकें, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इतना ही नहीं जो लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें वरीयता दी जा रही है.