Wednesday, September 23, 2026

बंद कमरें में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने की ख़ुदकुशी, पुलिस ने मामले में की त्वरित कार्रवाई

बंद कमरें में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने की ख़ुदकुशी, पुलिस ने मामले में की त्वरित कार्रवाईरायपुर। रायपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया, तो बेदम पिटाई कर दी। जिससे लड़के का सिर फूट गया। परिवार ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। जिसके बाद डर के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में तिल्दा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नाबालिग लड़की के मां, चाचा और बड़े पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शुक्रवार-शनिवार की रात का है।