Saturday, August 1, 2026

प्रेमिका किसी और से करने लगी थी बात, प्रेमी ने हत्या कर सूखे तालाब में दफनाया शव

अंबिकापुर. सरगुजा की हसीन वादियों में उनका इश्क खूब परवान चढ़ा…दोनों ने एक-दूसरे के प्यार की जानें कितनी कसमें भी खाई। लेकिन इश्क के अफसाने में धीरे-धीरे घुलने लगा। बेवफाई का रंग। जिसके बाद आशिक को बेरहम होने में वक्त नहीं लगा। रगों में दौड़ते लहू के हर कतरे में बहने वाली मोहब्बत मौत बन गई। अंबिकापुर के दरिमा इलाके का गांव भालूकछार। एक सूखे तालाब में खुदी हुई नई मिट्टी के बीच से एक पैर नजर आ रहा था। सुबह-सुबह गांव के लोगों लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। तत्काल टीम लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने SDM की मौजूदगी में खुदाई कर लाश बाहर निकाली। करीब 20 साल की युवती का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। लाश की शिनाख्ती के सवालों में उलझी पुलिस को एक बड़ा क्लू मिल गया। युवती के हाथ में टैटू बना था और इंग्लिश के कैपिटल वर्ड में K लिखा था। पुलिस ने हाल के दिनों में लापता हुई युवतियों की डिटेल खंगालनी शुरू की जिसके हाथ में K लिखा हो। उसकी मेहनत रंग लाई और मृतका की पहचान सुरेखा बाखला के रुप में हो गई।