बेंगलुरु.कर्नाटक के बेंगलुरु में एक टीचर ने क्लास में शोर करने पर दो मुस्लिम छात्रों को पाकिस्तान जाने को कह दिया। महिला टीचर ने कहा- भारत तुम्हारा देश नहीं है। यह हिंदुओं का देश है। तुम लोग पाकिस्तान चले जाओ।
यह मामला कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के एक उर्दू स्कूल की है। शिक्षा विभाग ने जब आरोपी टीचर मंजुला देवी से पूछताछ की तो उसने बताया कि गुरुवार को पांचवी कक्षा के बच्चे शोर कर रहे थे। उनकी रेस्पेक्ट नहीं कर रहे थे। इसलिए वो छात्रों को अनुशासित कर रही थी।
घर लौटने के बाद छात्रों ने पैरेंट्स को जानकारी दी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर लौटने के बाद दोनों छात्रों ने अपने पैरेंट्स को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके परिजन स्थानीय नेता के जेडी(एस) नेता ए नजरुल्लाह के पास गए। फिर शिक्षा विभाग से आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत की गई।
टीचर का दूसरे स्कूल में ट्रांसफर हुआ
ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर बी नागराज ने बताया कि टीचर के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। फिलहाल दूसरे स्कूल में उनका ट्रांसफर किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर टीचर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी











