Thursday, July 30, 2026

शिरोमणि अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला

फरीदकोट .शिरोमणि अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला हुआ है. हमलावरों ने उनके काफिले की गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उन पर पथराव किया है. मामला फरीदकोट के गांव दीप सिंह वाला का है. शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल यहां पुहंचे थे. इस दौरान ही गांव के बाहर से आए कुछ नौजवानों ने सुखबीर का विरोध शुरू कर दिया. शोर-शराबा कर रहे युवकों ने सुखबीर बादल की गाड़ी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए. अचानक हुए इस पथराव से शिअद कार्यकर्ताओं समेत वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए. इस दौरान शिअद वर्करों की विरोध कर रहे नौजवानों से झड़प हो गई. दोनों गुटों के बीच हाथापाई होने लगी. ईंट-पत्थर भी फेंके गए. हालांकि, बाद में किसी तरह दोनों समूहों को एक दूसरे से दूर कर दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.