Thursday, April 30, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 मिनट में 5 करोड़ का सोना लूटा:कट्‌टे से किया हमला; ज्वेलरी-शॉप से 8 किलो गहने लेकर झारखंड की ओर भागे बदमाश

ज्वेलरी दुकान से दिन दहाड़े 8 किलोे सोना लूटा - Dainik Bhaskarबलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ रुपए के सोने की लूट हो गई। बुधवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े बदमाश घूसे और संचालक पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। साथ ही गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना के बाद आरोपी बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया था।