Monday, June 22, 2026

छत्तीसगढ़ में GST विभाग एक्शन मोड में, कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी कर लेपटॉप किया जब्त…

कोण्डागांव. छत्तीसगढ़ स्टेट GST विभाग एक्शन में है। विभाग ने कर (TAX) में चोरी करने वाले कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जीएसटी विभाग के इंफोर्समेंट विंग ने कोंडागांव के फरसगांव स्थित के. वी. जनरल में आज सुबह छापा मारा। जीएसटी विभाग की टीम ने मौके से के. वी. जनरल के लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। फिलहाल विभाग की जांच कार्रवाई जारी है।