Thursday, July 30, 2026

हाईकोर्ट ने शाहजहां शेख का केस CBI को सौंपा:शेख की कस्टडी भी एजेंसी को ट्रांसफर; ED टीम पर हमले के केस में गिरफ्तार

शाहजहां शेख को 29 फरवरी को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया। यह तस्वीर उसी दिन की है। शेख को बंगाल पुलिस ने गुरुवार 29 फरवरी की सुबह नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से उसे गिरफ्तार किया। वह 55 दिन से फरार था। - Dainik Bhaskarकोलकाता.कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को शाहजहां शेख का केस CBI को ट्रांसफर कर दिया। शाम 4.30 बजे शाहजहां को भी केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।

बंगाल सरकार के वकील ने हाईकोर्ट से अपील की कि वे इस आदेश पर 3 दिन रोक लगा दे, लेकिन हाईकोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जाने का फैसला किया।

शेख को ED की टीम पर हमले के केस में 29 फरवरी को नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से गिरफ्तार किया गया था। वह 55 दिन से फरार था। फिलहाल वो अभी 10 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि इस केस से जुड़े सभी कागजात तुरंत सीबीआई को सौंप दिए जाएं। शाम 4:30 बजे शाहजहां को भी सीबीआई टीम को सौंप दिया जाएगा।