केरल.केरल की एक अदालत ने दिसंबर 2021 में अलप्पुझा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) शाखा के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े 14 लोगों को मंगलवार को मौत की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, मावेलिक्कारा वी. जी. श्रीदेवी ने दोषियों को सजा सुनाई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने मंगलवार सुबह लेह, लद्दाख में भूकम के झटकों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया की रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया हैं।एनसीएस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, “3.4 तीव्रता का भूकंप 30 जनवरी को सुबह 05:39 बजे पर आया। इसका केंद्र अक्षांश: 35.27 और लंबाई: 75.40 जबकि गहराई 5 किमी में थी।











