
बिलासपुर.उच्च न्यायलय बिलासपुर में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के केंद्रीय महामंत्री श्री नाथूलाल पांडे जी के द्वारा एडिशनल एडवोकेट जनरल श्री सुनील ओटवानी के मध्यम से इंटरवीनर बनने हेतु आवेदन दाखिल किया गया है। ज्ञात हो कि अधिकारी वर्ग के कुछ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में श्रमिको को मिलने वाली 11 वे वेतन समझौता जो की इस माह के वेतन से लागू हो रहा है, उसका विरोध करते हुए याचिका दायर किया है, इस मुद्दे को लेकर पूरे कोल इंडिया के श्रमिक वर्ग में रोष व्याप्त है, सभी अपनी अपनी राय देकर रोष व्यक्त कर रहे है, ऐसे विषम परिस्थिति को देखते हुए कोयला मजदूर सभा एचएमएस, ने आज उच्च न्यायलय के समक्ष इंटरविनर बनने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है
आज अधिकारी वर्ग के द्वारा कोल श्रमिको के वेतन समझौता के खिलाफ जो याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष लगाया गया था, उसे उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा खारिज करते हुए 4 सितंबर 2023 की तिथि सुनवाई के लिए दिया गया है, अधिकारी वर्ग के कुछ अधिकारी जो की कुंठित मानसिकता से श्रमिको के वेतन समझौता का विरोध करने की योजना कर रहे थे, उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा।यह जानकारी कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय महामंत्री श्री नाथूलाल पांडे जी के सौजन्य से प्राप्त हुआ है।








